PATNA : ग्राहक बन ज्वेलरी दुकान में चोरी करने पहुंची शातिर महिला चोर, पूरी घटना CCTV में कैद

पटना। पटना में ज्वेलरी की खरीदारी के बहाने आभूषण चोरी करने वाली महिला का वीडियो का खुलासा। वही यह ताजा मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के ज्वेलरी शोरूम का है। बता दे की एक महिला ग्राहक बनकर शोरूम में दाखिल हुई और घटना को अंजाम दिया। वही यह पूरी घटना 29 मार्च दोपहर ढाई बजे का बताया जा रहा है। चोरी की घटना के बारे में बताया गया कि सेल्स एज्यूक्युटिव पूजा सहाय उस वक्त काउंटर में मौजूद थी। इसी बीच एक टिप-टॉप महिला सेल्स एज्यूक्युटिव पूजा सहाय के पास पहुँच सोने के चेन दिखाने की डिमांड की। वही सेल्स गर्ल ने चेन का पूरा एक डाई उसके सामने रख दिया। कुछ देर बाद बातों में उलझाने के बाद महिला ग्राहक बिना कुछ लिए वहाँ से निकल गई। ज्वेलरी शोरूम के सेल्स गर्ल पूजा सहाय की माने तो उक्त महिला अच्छे लिबास और फर्राटेदार अंग्रेजी में बात कर रही थी। उसने अपना नाम आरती और मोबाईल नंबर दिया जो फर्जी निकला। दरअसल, चोरी का पता तब चला जब रोजाना की तरह उस दिन शोरूम के स्टॉक को मिलाया जा रहा था। जिसमे 39 ग्राम 940 मिली ग्राम का चेन कम मिला। तब CCTV में दिखा महिला चोर का कारनामा। बता दे की स्टॉक में चेन नहीं मिलने पर शोरूम में लगे CCTV कैमरों को खंगाला गया। जिसके बाद स्टाफ में हड़कंप मच गया। एक महिला चोर की करतूत सामने आई। फिलहाल इस मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है। वही CCTV कैमरे में चेहरे आने के बाद पुलिस महिला चोर की तलाश में जुटी है। कथित आरोपित महिला की तस्वीर भी वायरल है।

About Post Author

You may have missed