August 12, 2026

पटना समेत पुरे बिहार में फिर सताएगी गर्मी, अगले दो दिनों में तेजी से चढ़ेगा पारा

पटना। बिहार में अप्रैल महीने में लगातार बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से गर्मी सताएगी। बिहार में साइक्लोन सर्किल का प्रभाव खत्म हो चुका है। जिससे आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उसके बाद इसमें बदलाव होगा। राज्य में 48 घंटे के बाद दिन का तापमान 40 के करीब और रात का तापमान 25 डिग्री के करीब रहेगा। इस दौरान बिहार के अधिकांश हिस्से में आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में तेज धूप होगी। इससे उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन सर्किल का प्रभाव बिहार और उत्तर प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों से होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा है। इसके चलते मौसम में फिर से बदलाव होगा। बीते 24 घंटे में शेखपुरा जिला सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का पूवार्नुमान जताया है। बीते 24 घंटे में शेखपुरा जिला अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे। इस दौरान बक्सर, गोपालगंज, सीवान, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर के लिए दिन में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया था। पटना में भी सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता धूप चढ़ती गई। दोपहर में हल्की हवा के बावजूद धूप की वजह से लोगों ने गर्मी महसूस की।

You may have missed