August 12, 2026

आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी, अब 1000 के जगह 2500 रुपए मिलेंगे

पटना। बिहार सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। लम्बे अरसे से प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग कर रही आशा कार्यकर्ताओं को अब बिहार सरकार की ओर से 2500 रुपए मिलेंगे।इसी जानकारी उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दी है।उन्होंने इस सम्बंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखा है।तेजस्वी ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बिहार सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त अपनी ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने का निर्णय लिया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि कमरतोड़ महंगाई, केंद्र द्वारा प्रोत्साहन राशि में वृद्धि नहीं करने एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न मदों में आशा प्रोत्साहन दर कम होने के कारण आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने की माँग को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा था।

You may have missed