भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी,कई चेहरे बदले गए

पटना। वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में व्यापक फेरबदल किया गया है।भाजपा में नए राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठन किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार सांगठनिक फेरबदल किया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य हैं।जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ० मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय
मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, राज्यसभा में सदन के नेता केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल मेनका गांधी व वरुण गांधी को सांगठनिक दृष्टिकोण से किसी भी समूह में नहीं रखा गया है।
राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) होंगे। जिसमें मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, विभिन्न विधान सभा एवं विधान परिषद में विधायक दल के नेता, पूर्व उप-मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी / सह प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) और संगठक शामिल हैं।
इनमें से कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य में नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल,विशाल जॉली, कन्ना लक्ष्मीनारायणनकिरेन रिजीजू, बिजॉया चक्रवर्ती, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, भागीरथी देवी, विधायक, नित्यानंद राय, सरोज पांडे, अजय चंद्राकर, विधायक, लता उसेंडी, हर्षवर्धन, सांसद, एस. जयशंकर, मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, मनोज तिवारी, श्रीपद नायक,परुषोत्तम रूपाला, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, कृष्णपाल गुर्जर, सुनीता दुग्गल, अनुराग सिंह ठाकुर, जितेंद्र सिंह, डॉ. दर्क्षण अद्राबि इत्यादि प्रमुख नाम हैं।
बिहार से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तरप्रदेश के प्रभारी के तौर पर राधामोहन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर संजय मयूख, शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी व गुरुप्रकाश पासवान को शामिल किया गया है।
राज्यों के संगठन महामंत्री के तौर पर बिहार के पूर्व संगठन महामंत्री वर्तमान में बिहार- झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी को सूची में सबसे ऊपर रखा गया है।इसके अलावा बिहार से मंगल पांडे, गोपाल जी ठाकुर, प्रेम कुमार और नंद किशोर यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
भूपेंद्र यादव जो बिहार के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इनके जगह सह-प्रभारी हरीश द्विवेदी को बिहार का प्रभारी व अनुपम हाजरा को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं, नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ का सह प्रभारी बनाया गया है।

About Post Author

You may have missed