पटना में चाचा नीतीश ने खास अंदाज़ में गले लगाकर भतीजे तेजस्वी को दी जन्मदिन की बधाई

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। डिप्टी सीएम आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिहार भर में पार्टी के नेता और उनके समर्थक केक काटकर तेजस्वी यादव का जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं तमाम नेता डिप्टी सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। बिहार में महागठबंधन की सरकार में डिप्टी सीएम बनने के बाद ये पहला मौका है जब तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत देश भर के तमाम नेताओं ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम नीतीश कुमार ने ख़ास अंदाज़ में तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को पहले गले लगाया और फिर जन्मदिन की शुभकामना दी। महागठबंधन की सरकार में डिप्टी सीएम बनने के बाद ये पहला मौका है जब तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
जीतनराम मांझी, ललन सिंह समेत कई ने दी जन्मदिन की बधाई
वही बिहार के पूर्व सीएम और हम संरक्षक जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर लिखा है कि जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं युवा भविष्य तेजस्वी यादव जी। खूब बढिए,सबको बढाईए,बिहार को आगे ले जाईए यही कामना है। सके साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी है। ललन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि ऊर्जावान, संघर्षशील, जनप्रिय युवा नेता और बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा है कि बिहार के युवा नेता एवं माननीय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं। पटना में मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेजप्रताप यादव के साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाने के बाद अब तेजस्वी दिल्ली जाने की तैयारी में हैं। दरअसल तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव, पत्नी राजश्री यादव और बहन मीसा भारती दिल्ली में हैं। आज शाम में तेजस्वी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

About Post Author

You may have missed