बांका में जमीन के के लिए सौतेले भाई ने की भाई की हत्या, आरोपी भाई हुआ फरार

बांका, बिहार। बांका में बाराहाट थाना के ओरिया पंचायत के चंद्रपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर सौतेले भाई ने अपने ही भाई को पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की कर दी है। घटना सोमवार की देर रात्रि की है। मृतक प्रकाश राय (उम्र 50 वर्ष ) मृतक को चार लड़की एवं एक लड़का है। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे। बता दे की मृतक के पिता ने दो शादी की थी। पहली शादी से प्रकाश राय एवं मनोज राय उत्पन्न हुए। दूसरी शादी में संजय राय, धनंजय राय अजय राय हैं। दोनों के बीच जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को 10:00 बजे रात्रि में ग्रामीण पंचायती चल रही थी। सौतेले भाई द्वारा ग्रामीण पंचों की बात नहीं मान कर विवाद करने लगे।इस दौरान सभी ग्रामीण पंच पंचायती छोड़कर चले गये। इसी बीच सौतेले भाईयों ने मनोज राय के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

मनोज राय को बचाने के लिए प्रकाश राय आगे आ गया। इसी क्रम में प्रकाश राय की मारपीट के दौरान हत्या कर दी गई। वही मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही बाराहाट थाना अध्यक्ष एचडी प्रभाकर चंद्रपुरा गांव पहुंचे। गांव पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। मृतक के परिजनों का बयान पुलिस नही ले पाई है। थानाध्यक्ष ने कहा है कि परिजनों के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। कांड के सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं।

About Post Author

You may have missed