कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, लॉन बॉल में जीता स्वर्ण पदक

देश। भारतीय महिला फोर्स लॉन बॉल टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मंगलवार को फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत को इस खेल का पहला कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक दिलाया। अभी तक भारत का बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह चौथा स्वर्ण और कुल 10 पदक है। भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अब तक 4 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य सहित 10 पदक जीत चुका है। लवली चौबे, रूपा रानी टिर्की, पिंकी और नयनमोनी सैकिया की फोर्स टीम दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से मात दी। भारत ने इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन बॉल में एक भी पदक नहीं जीता था।

तीसरे एंड की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका 2-1 से आगे चल रही थी। लेकिन भारत ने चौथे एंड की समाप्ति पर 2-2 की बराबरी कर ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिर हर एंड के साथ भारत अपनी बढ़त में इजाफा करता गया। सात एंड के बाद भारत ने 8-2 की बढ़त बना ली थी। दक्षिण अफ्रीका ने इसके बाद वापसी करते हुए अगले चार राउंड में 8 पॉइंट लिये और 11वें एंड में दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 10-8 की बढ़त बना ली। इससे पहले कि मैच हाथ से निकलता, भारतीय महिलाओं ने 12वा, 13वा और 14वा एंड में 7 पॉइंट की विशाल छलांग लगाते हुए दक्षिण अफ्रीका को 15-10 से पीछे छोड़ दिया। 15वा और आखिरी एंड में दक्षिण अफ्रीका को जीतने के लिये छह पॉइंट हासिल करने थे। लेकिन ऐसा हो न सका और भारत ने अपने स्कोर में 2 पॉइंट और जोड़ते हुए मैच 17-10 पर समाप्त किया।

About Post Author

You may have missed