गोवा तथा कर्नाटक में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पटना में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन

पटना। गोवा एवं कर्नाटक में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सिद्धार्थ क्षत्रिय एवं ई.वेंकटरमन के नेतृत्व में कर्नाटक और गोवा में केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा विधायकों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए गांधी मैदान में महात्मा गांधी के स्मारक पर मुंह पर काला पट्टी बांध भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन बताते हुए बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कांग्रेसियों ने कहा कि गोवा में कांग्रेस के 10 विधायकों को खुलेआम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर तोड़कर भाजपा में मिलाया जा रहा है यह लोकतंत्र की खुल्लम-खुल्ला हत्या के समान है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों के हाथ में तख्ती था जिस पर लिखा था ‘गांधी हम शर्मिंदा है लोकतंत्र के हत्यारे जिंदा है’। नाराज कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस ने भारतीय लोकतंत्र से धनबल और बाहुबल को दूर करने का काम कर लोकतंत्र में जो पारदर्शिता लाई थी,उन सभी पर वर्तमान भाजपा सरकार ने पानी फेर दिया।इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है कांग्रेसियों ने इसे भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया।प्रदर्शन कर रहे लोगों में सिद्धार्थ क्षत्रिय,ई. वेंकटेश रमन,वरुण शर्मा,राकेश कुमार मुन्ना युवा कांग्रेस के दौलत इमाम,सूरज कुमार, मोहम्मद तमन्ना,घनश्याम सिंह,रजा हाशमी,पुरुषोत्तम मिश्रा,मोहम्मद नजमी, राजीव,अभिनव सुमन एवं गरीब दास शामिल थे।

About Post Author

You may have missed