बाढ़ : सगाई के लिए लड़की ने जैसे ही निकाली अंगूठी, परिजनों संग भागा लड़का, लड़की वालों ने पीछा कर दबोचा

बाढ़। पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। अथमलगोला थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के लड़की वालों ने अपनी बेटी की शादी के लिए एक सरकारी नौकरी करने वाला लड़का पसंद किया। लड़की की शादी अलावलपुर निवासी एक सरकारी नौकरी करने वाले लड़के के साथ तय हुई। दोनों तरफ से शादी की बातें हो गईं। शादी पक्की करने के लिए दोनों ओर से सगाई का कार्यक्रम तय किया गया। सगाई समारोह में दोनों तरफ से लोग पहुंच चुके थे।
बाढ़ के एक रेस्ट हाउस में रिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। सगाई से पहले लड़का और लड़की ने एक-दूसरे को नहीं देखा था। पहले लड़की से लड़के को अंगूठी पहनाने के लिए कहा गया। लड़की ने जैसे ही अंगूठी निकाली तो लड़का लड़का होने वाली दुल्हन को देखते ही हक्का-बक्का रह गया और आनन-फानन में लड़का अपने परिजनों के साथ वहां से जाने लगा। सगाई समारोह में लड़के के फरार होते ही लड़की वाले भी उनके पीछे-पीछे चल दिए। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के वालों का पीछा करते हुए मोकामा बाईपास में जाकर पकड़ लिया। यहां काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। ड्रामे के चलते दोनों ओर से रिश्ता तोड़ दिया गया। लड़के से जब इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि उसे लड़की पसंद नहीं हैं। उसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। लड़के पक्ष के लोगों को बाढ़ थाने लाया गया। ड्यूटी पर तैनात दो पदाधिकारी ने दोनों पक्ष की बातें घंटों सुनीं, लेकिन लड़की ने अंतत: खुद शादी से मना कर दिया और लड़की रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में खर्च हुई राशि की मांग करने लगी। बाद में समझौता होने के बाद 50 हजार रुपये लड़का पक्ष की तरफ से दिए गए तब जाकर मामला शांत हुआ।

About Post Author

You may have missed