मुजफ्फरपुर : युवक को प्रेमिका के घर में जाने की मिली सजा, लड़की के परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला

मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र के रामपुर साह गांव में लड़की के परिजनों ने युवक की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। उसके प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट डाला। वे लोग यहां भी नहीं रुके उन्होंने युवक की तब तक पिटाई जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचा दिया।

परिजनों को सूचना दे दी और वहां से फरार हो गए। इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई है। इसके बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। मृतक की पहचान मनीष कुमार के पुत्र सौरभ कुमार (22 साल) के रूप में की गई है।

सौरभ का सोनबरसा गांव की युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका से वो शादी करना चाहता था। शुक्रवार देर रात जब वह लड़की से मिलने उसके घर गया तो लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने सौरभ को रंगे हाथों पकड़ लिया।

लात-घूंसे से पिटाई के बाद लोगों ने रॉड से बुरी तरह पीटा। पूरी रात लड़की वालों ने युवक की पिटाई की। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट डाला। जब वह अचेत होकर गिर पड़ा तो उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, पर उसकी जान नहीं बच पाई।

घटना की सूचना पर कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपित पक्ष के सभी लोग घर से फरार हैं। सौरभ के परिजनों से घटना के संबंध में पुलिस जानकारी ले रही है। थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि सोनबरसा गांव की एक लड़की से सौरभ प्रेम करता था- ‘उसी के परिजन ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान सौरभ के नाजुक अंगों पर काफी चोट लगी थी। प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से वार किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई है। परिजन के बयान का इंतजार है। अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। थानाध्यक्ष ने कहा कि एहतियातन पुलिस बल क्षेत्र में गश्त लगा रही है।

About Post Author

You may have missed