सड़क हादसा : सीवान छपरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, एक्सीडेंट से मौत की आशंका

छपरा। बिहार के छपरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वही घटना सीवान छपरा मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 531 पर चैनवा टॉल टैक्स के पास की है। वही मृतक की उम्र 50 साल से ऊपर की बताई जा रही। वहा के लोगों का कहना है कि उनकी मौत किसी वाहन द्वार रौंद देने से हुई होगी। वही शव को देखते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वही जिसके बाद मौके पर गश्ती दल पहुंची। वही प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया। वही शव मंगलवार की सुबह सड़क किनारे देखा गया था। फिलहाल स्थानीय नागरिकों द्वारा शव की शिनाख्त कराने का मदद लिया जा रहा है। वही पुलिस शव के पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। वही अलग अलग सोशल मीडिया नेटवर्क पर शव के तस्वीर को सर्कुलेट कर शव के पहचान की कोशिश किया जा रहा है। वही अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटा के लिए सदर अस्पताल में रखा जाएगा। परन्तु फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

About Post Author

You may have missed