भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में किया गया ध्वाजारोहरण, महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समापन के समर्थन में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह ने पूर्वाह्न 10 बजे ध्वाजारोहरण किया। इस अवसर पर डॉ समीर कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा जो कन्याकुमारी से आरंभ होकर कश्मीर में जाकर आज समाप्त हुई है उसी के समर्थन में आज पूरे राज्य में प्रदेश मुख्यालय,जिला मुख्यालय,प्रखंड मुख्यालय पर ध्वजारोहरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षो से मोदी सरकार ने देश को तोड़ने का काम किया है जिसे हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं। बिहार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बांका से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है और यह यात्रा दो फेज में समाप्त होकर सीतामढ़ी तक पहुंचा है। उनके नेतृत्व में बिहार कांग्रेस फिर से 1990 के पहले के कांग्रेस की इतिहास को बिहार में दुहरायेगी।  इसके पूर्ब  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया। डॉ समीर कुमार सिंह ने  कहा कि देश गांधीवादी विचारों पर चला है। आज देश में गांधी के हत्यारों की विचारधारा हावी होने की कोशिश कर रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता हमेशा लड़ेगा। उन्होंने कहा कि गांधी एक विचार हैं और विचार कभी मरते नहीं है। गांधीवाद से अहिंसा और सत्याग्रह का सबक लेकर भारत ने विकास की राह पकड़ी लेकिन आज देश की सत्ता में गांधी के हत्यारे उनके विचारों को मारने के प्रयास में हैं जो कांग्रेस कभी सम्भव नहीं होने देगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डा शकील अहमद,मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़,विधायक इजहारूल हुसैन,सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन,नरेन्द्र कुमार,श्रीमती ज्योति,डा हरखू झा,लाल बाबू लाल,भावना झा,प्रमोद कुमार सिंह तथा अन्य उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed