दानापुर में जयमाला के दौरान वर-वधू पक्ष ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो महिलाओं को लगी गोली, हालत गंभीर

पटना । बिहार में लॉकडाउन के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं हो रहीं हैं। दानापुर के लालाबंजारा गांव में शादी समारोह के दौरान लड़का व लड़की पक्ष ने फायरिंग की। दरवाजे पर बारात पहुंचते ही दोनों पक्ष के लोग ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस हर्ष फायरिंग में शादी देखने आई दो महिलाओं को गोली लग गई। दोनों की हालत गंभीर है। इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।

दरअसल, बुधवार की रात लाला बंजारा गांव में रेखा यादव की बेटी पूजा कुमारी की शादी थी । दरवाजे पर जयमाला के लिए बारात पहुंचते ही लड़का और लड़की पक्ष की तरफ से हर्ष फायरिंग होने लगी। कई राउंड फायरिंग में 2 महिलाओं को गोली लग गई। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गया। घायल महिला सीता देवी पड़ोसी ही है। वो छत पर से जयमाला देख रही थी। गोली लगने के बाद स्थानीय लोग सीता देवी को नजदीक के नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उन्हें पटना का पीएमसीएच भेज दिया गया।

बारात पालीगंज के ग्वारी गांव से आई थी। जहां रामानुज यादव के बेटे दीनानाथ की शादी थी। हालांकि, शादी की सूचना पहले दुल्हिन बाजार थाने में दी गई थी। सब इंस्पेक्टर प्रभुनाथ चौबे उस वक्त रात्रि गश्त लगा रहे थे। हर्ष फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सब इंस्पेक्टर चौबे ने बताया कि किसकी गोली से महिला घायल हुई है। इसकी भी छानबीन की जा रही है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। हालांकि, अभी तक थाने में किसी पक्ष के तरफ से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। कोई भी लोग इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

About Post Author

You may have missed