PATNA : राजीव नगर में जमीन के अवैध कब्जे को लेकर भू माफियाओं के 2 गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज से सहमे लोग

पटना। राजधानी पटना के राजीव नगर में बीती रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार, जमीन के विवाद को लेकर भू माफिया के दो गुट एक-दूसरे से भीड़ गए हैं। इन दोनों गुटों के बीच करीब 15 राउंड गोलियां चली हैं। इस वारदात में दो लोगों को गोली भी लगी है। यह मामला राजधानी में राजीव नगर थाना के तहत चन्द्र विहार कॉलोनी का है। कॉलोनी में जिस जगह पर गोलीबारी हुई, वो राजीव नगर थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर है। जानकारी के अनुसार, लोगों अचानक से गोलियों की आवाज सुनी। जिसके बाद वो लोग सहम गए। वही थोड़ी देर यह खबर आई की 2 गुटों के बीच जमीन के तीन कट्ठे के एक प्लाट के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। इस प्लाट को एक भू मफिया ने बेच दिया है। जबकि, दूसरा भू माफिया उस जमीन पर अपना कब्जा बता रहा है।
गोलीबारी में कुख्यात अपराधी गोलू और उसका ड्राइवर, पकड़ने को रात भर चला पुलिस का सर्च अभियान
इसी विवाद में बुधवार देर रता गोलीबारी हुई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक गोली लगने के बाद गोलू वहीं पर लंगड़ाने लगा। किसी तरह वहां से भागकर मुहल्ले के एक घर के पास बैठ गया। फिर वहां से चला गया। वारदात की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कूमार, राजीवनगर थानेदार और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वारदात स्थल पर खून पसरा हुआ और चप्पल छूटा हुआ मिला था। थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात तक कोई केस दर्ज करने नहीं आया है। केस होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस गोलू और उसके ड्राइवर को खोजने के लिए राजीवनगर, पाटलिपुत्र कॉलोनी शास्त्रीनगर, दानापुर थाना इलाके में स्थित करीब 10 हॉस्पिटल गई। काफी सर्च किया। पर दोनों में से कोई नहीं मिला। शायद छिपकर दोनों इलाज करा रहे हैं।

About Post Author

You may have missed