मोकामा में पंचायत चुनाव में वर्चस्व कायम करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव, 30 राउंड फायरिंग

मोकामा । घोसवरी थाना इलाके के बलबा गांव में पंचायत चुनाव में वर्चस्व कायम करने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई। दोनों तरफ से 30 राउंड फायरिंग हुई।

सूचना मिलने के बाद घोसवरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तबतक सारे बदमाश फरार हो गए। पुलिस फायरिंग की घटनाओं की जांच में जुटी है। इस मामले में किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

त्रिमुहान पंचायत के मुखिया व बलबा के दामोदर राम के अनुसार कच्ची सड़क होने से बलबा के लोग बाइक गांव के बाहर सड़क किनारे लगाते हैं। शुक्रवार की देर रात चार बाइक की बैट्री चोरी हो गई।

त्रिमुहान पंचायत के मुखिया व बलवा के दामोदर राम की बाइक की भी बैट्री चोरी हो गई। शनिवार को इसकी शिकायत दामोदर ने गांव के संतोष राम से की।

दूसरे पक्ष के संतोष राम का कहना है कि वह पंचायत चुनाव में मुखिया चुनाव लड़ने तैयारी कर रहे हैं। इसी बात से नाराज होकर शनिवार सुबह मुखिया दामोदर राम अन्य दोस्तों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया।

घर के ऊपर पथराव करने लगे, जिसमें तीन महिलाएं घायल हो गर्इं। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। लोगों ने बताया कि दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोली चलने लगीं। दो दर्जन से ऊपर गोलियां चलीं।

घोसवरी थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि पंचायत चुनाव में वर्चस्व कायम करने के लिए दो तरफा गोलीबारी हुई है। एक पक्ष से मुखिया दामोदर राम है जबकि दूसरे पक्ष से मुखिया के भावी प्रत्याशी संतोष राम है। वीडियो में संतोष के हाथ में राइफल दिख रही है। दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया है।

About Post Author

You may have missed