बाढ़ : युवक की हत्या मामले में 6 नामजद पर प्राथमिकी दर्ज

file photo

बाढ़। पटना के बाढ़ अनुमण्डल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के दक्षिणीचक गांव में बीते मंगलवार की देर रात हुई युवक राम कुमार की हत्या मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। ज्ञात हो कि भाईयों के बीच हुए आपसी भूमि विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। जिसका आरोप मृतक के परिजनों द्वारा सहोदर भाई सहित अन्य पर लगाया गया। बुधवार की अहले सुबह शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु बाढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा कुछ देर के लिए सड़क जाम भी किया गया, लेकिन प्रशासन एवं प्रबुद्धजनों ने समझा बुझा कर जाम हटवाया।
इस इस संबंध में जानकारी देते हुए अथमलगोला थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मृतक राम कुमार की पत्नी रंजू देवी के लिखित बयान के आधार पर छह नामजद सहित अन्य को आरोपी बनाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। थाना पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी करने में जुटी है।

विभिन्न मामले के दो आरोपी को भेजा जेल
बाढ़। अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना की पुलिस ने मारपीट संबंधित विभिन्न मामले के दो आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि थाना अंतर्गत गंज पर निवासी रामाकांत राय को वर्ष 2020 में दर्ज मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं फुलेलपुर निवासी संतोष पुरी को वर्ष 2018 में दर्ज मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।

About Post Author

You may have missed