पालीगंज : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 12 घायल, 2 गंभीर

पालीगंज। पटना के पालीगंज के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। इस घटना में कुल 12 लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें 2 की हालत गंभीर होने के कारण पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।
पुरानी विवाद को लेकर मारपीट, 7 घायल
खिरीमोड़ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की देर शाम पैगम्बरपुर गांव में पुरानी विवाद को लेकर कृष्णा सिंह व अजय सिंह के बीच पुन: विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षो के बीच जमकर लाठी-डंडे व रोड़ेबाजी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को इलाज के बाद घर भेज दिया। वहीं घायल जयनंदन वर्मा व सविता देवी की गंभीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए खिरीमोड़ थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच किया जा रहा है।

भेड़रिया गांव भी जमीनी विवाद में हुई मारपीट, पांच घायल


रविवार को पालीगंज थाना क्षेत्र के भेड़रिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार भेड़रिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर विकास कुमार व धर्मेंद्र कुमार के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले व रोड़ेबाजी हुई। जिसमें दोनों पक्षो के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में एक पक्ष के गिरमिटिया देवी व विकास कुमार तथा दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र कुमार, कृष्णा सिंह व अवधेश सिंह शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को इलाज के बाद घर भेज दिया। पालीगंज पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

About Post Author

You may have missed