फतुहा : दहेज उत्पीड़न व बहु को जान मारने के प्रयास के आरोप में सास व देवरानी गिरफ्तार

फतुहा। शुक्रवार की शाम पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, बहु को जान मारने के प्रयास व दूसरी शादी कराने के आरोप में पीड़िता के सास व देवरानी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के प्रवीण चक गांव से की गई है। इसके पहले पीड़िता सोनम कुमारी ने बीते 17 जून को इस मामले में थाने में ससुराली परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
पीड़िता सोनम कुमारी की माने तो पांच साल पहले उसकी शादी प्रवीण चक के विनय सिंह के पुत्र देवी लाल के साथ हुई थी। इस शादी से उसे दो साल के एक बच्चा भी है। लेकिन बच्चे के जन्म के कुछ ही दिन बाद उसके पति देवी लाल का देहांत हो गया। पंचायत ने पुन: उसकी शादी मृत पति के भाई सेवी लाल से करा दिया। इस शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। इसी दरम्यान पीड़ित सोनम के ससुराली परिजन दो लाख रुपए व एक बाइक के लिए उसे तथा उसके बच्चे को प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन पहले ससुराली परिजनों ने उसकी पति की दूसरी शादी गौरीचक थाना क्षेत्र के जमनपुरा गांव के एक युवती से करा दिया। हद तो तब हो गई जब ससुराली परिजनों ने केरोसिन तेल उड़ेल जान मारने की असफल प्रयास किया। अनुसंधानकर्ता एसआई ललित विजय ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Post Author

You may have missed