बेतिया : अपराधी को पकरने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने किया हमला, पुलिस अधिकारियों व कर्मी गंभीर रूप से घायल

बेतिया। बिहार के बेतिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। वही इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। वही इस घटना के बारे में बताया जाता है कि शिकारपुर पुलिस टीम मारपीट के आरोपित वीरेंद्र सहनी समेत अन्य को गिरफ्तार करने नंदपुर गयी थी। वही बेतिया के नंदपुर में मारपीट के आरोपित को पकड़ने गयी शिकारपुर पुलिस टीम पर हमला हुआ है। एक पखवाड़े के अंदर पुलिस टीम पर हमले की यह दूसरी घटना है। वही घटना के बारे में कहा जा रहा है की शिकारपुर पुलिस टीम शनिवार की रात्रि करीब 3 बजे मारपीट के आरोपित वीरेंद्र सहनी समेत अन्य को गिरफ्तार करने नंदपुर गयी थी। इस दौरान अपराधी की गिरफ्तारी भी कर ली गयी थी। इसी बीच अपराधी के परिजनों समेत अन्य ने पुलिस पर शराब पीकर गिरफ्तारी करने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। वही हमले में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को चोटें भी लगी।
एक पखवाड़े में दूसरी बार हुई पुलिस टीम पर हमला
वही छापेमारी करने गयी पुलिस ने थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों ने छापेमारी कर हमले में शामिल 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वही गिरफ्तार अपराधियों में नंदपुर निवासी विकास सहनी व देववर्मा सहनी शामिल हैं। वही थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि कांड संख्या 278 /21 के अभियुक्त वीरेन्द्र सहनी समेत अन्य के घर पर होने की सूचना पर पुलिस छापेमारी को गयी थी। किंतु अभियुक्तों समेत अन्य ने पुलिस टीम पर मनगढ़त आरोप लगाते हुए हमला कर दिया।
कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
वही पुलिस टीम पर हमले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गयी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वही 15 जुलाई को भी बरवा बरौली गांव में छापेमारी करने गयी शिकारपुर पुलिस टीम पर अभियुक्तों के परिजनों ने हमला कर दिया था। पुलिस को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी थी। परन्तु एक पखवाड़ा बीतने के बावजूद बरवा बरौली से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

About Post Author

You may have missed