नवादा में आसमान से मशीन लगा गुब्बारा गिरने से मचा हड़कंप : बम समझकर लोगों के बीच मची सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

नवादा। बिहार के नवादा जिलें के रजौली स्थित नावाडीह गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब आसमान से मशीन के साथ लाल रंग का गुब्बारा जमीन पर गिरा। बता दे की आसमान से मशीन के गिरने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इक्टठा हो गयी। वही ग्रामीणों को लगा कि यह कही बम तो नहीं है। मशीन को हाथ भी नहीं लगा रहे थे। इसे लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। वही ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी रजौली थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशीन और गुब्बारे को कब्जे में लिया। तभी जांच के दौरान पता चला कि मशीन मौसम विभाग का है। जो आसमान में लाल रंग के गुब्बारे के साथ छोड़ा गया था। गुब्बारे के फटने के बाद मशीन खेत में गिर गई। वही थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया ने बुधवार को नावाडीह गांव में खेत में काम कर रहे किसानों को एक सफेद रंग की मशीन नजर आई। मशीन को देखकर लोग दहशत में हो गये। वही उन्होंने बताया कि जब हमने मामले की पड़ताल की तब यह मशीन मौसम विभाग की निकली। वही मौसम विभाग की ओर से छोड़े गए गुब्बारे में ये मशीन लगी हुई थी। किसी कारण गुब्बारे के फटने से ये मशीन आसमान से नीचे गिर गई। वही मशीन को थाना प्रभारी अपने साथ थाने लेते गए। इस मशीन को मौसम विभाग को सौंपा जाएगा।

About Post Author

You may have missed