जल संसाधन मंत्री संजय झा के नाम से फेक व्हाट्सएप नंबर वायरल, मैसेज से लोगों से की जा रही रुपये की मांग

पटना। बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा के नाम से फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर मैसेज भेजा जा रहा है। संजय झा ने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है और लोगों से यह भी कहा है कि सतर्क रहें। इसको लेकर कार्रवाई की जा रही है। संजय झा ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दो नंबर का जिक्र भी किया है। जल संसाधन मंत्री संजय झा के नाम से कुछ फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर विभागीय अधिकारियों एवं अन्य लोगों को फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं। इसकी जानकारी संजय झा ने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने इस संबंध में बिहार पुलिस से मदद मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने अनुरोध किया है कि इस तरह के संदेश पर ध्यान न दिया जाए।

संजय झा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि दो फर्जी व्हाट्सएप नंबर 8795270430 और 9883700234 से लोगों को मेसेज किया जा रहा है। उन्होंने दोनों नंबर को सझा करते हुए लोगों से अनुरोध किया है कि इस तरह के मैसेज पर ध्यान न दें। शातिर ने बकायदा जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा की तस्वीर भी वाट्सऐप पर लगा दी है। इससे मैसेज जाने पर लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो जा रही है।

About Post Author

You may have missed