संपतचक में नामांकन के दौरान उडी आदर्श चुनाव आचार संहिता की धज्जियाँ, डीजे की धुन पर हुआ बार बालाओं का अश्लील नाच

  • मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी रामेश्वर महतो ने नामांकन जुलूस में डीजे की धुन पर बार बालाओं को नचवाया

फुलवारीशरीफ, (अजीत)। राजधानी पटना के संपतचक में पहला बार हो रहा नगर परिषद के चुनाव में नामांकन करने आने वाले प्रत्याशी खुलेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस प्रशासन के लोग सब कुछ देख कर भी आंख मूंदे बैठे हैं। शुक्रवार को सम्पत चक प्रखंड मुख्यालय और संपतचक बाजार में स्थित गोपालपुर थाना के सामने दो दो आर्केस्ट्रा ट्रॉली पर अश्लील, फूहड़ गीतों की धुन पर डांसर के साथ नाचते गाते मुख्य पार्षद समर्थक खुलेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते देखे गए। डीजे की धुन पर दो-दो आर्केस्ट्रा ट्रॉली में लड़कियों को भद्दे अश्लील गीतों पर डांस करता देख नामांकन स्थल प्रखंड मुख्यालय संपतचक बाजार में लंबी दूरी तक जाम लग गया। इतना ही नही नामांकन करने आए प्रत्याशियों के समर्थक अश्लील गीतों की धुन पर नाच रही लड़कियों को देखने के लिए वहां हो हल्ला करते हुए सीटियां बजाते देखे गए। वही संपतचक प्रखंड मुख्यालय में अपने-अपने समर्थन के प्रत्याशियों के साथ नामांकन में आई महिलाएं अश्लील डांस कर रही लड़कियों को देखने हुड़दंग मचाने में लगे लोगो को देखकर शर्मसार होती रही। संपतचक में नामांकन जुलूस में अश्लील डांस कर रहे लड़कियों को देखने उमड़ी भीड़ के बीच कई महिला प्रत्याशी जो नामांकन करने आई थी अपना मुंह छुपाती हुई नजर आई। वही पुलिस प्रशासन की टीम जब मीडिया के कैमरे चमकते देखे तो आदर्श चुनाव आचार संहिता की खुलेआम धाज्जियाँ उड़ाने वालो को पकड़ने के बजाए डीजे ट्रॉली नर्तकी नचवाने वालो को हड़काया और भगाने में लग गए। इस सम्बंध में जब सम्पत चक के निर्वाची पदाधिकारी रेयाज अहमद से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा पुलिस को इसे रोकने को कहा गया है। वही गोपालपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि इस बारे में मजिस्ट्रेट को निर्णय लेना है।

About Post Author

You may have missed