डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में चला अभियान-शाहपुर थाना क्षेत्र में 24 घंटे के दौरान 12 अपराधी गिरफ्तार

पटना।शाहपुर थाने में पदस्थापित प्रशिक्षु डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस ने अभियान चलाते हुए बीते 24 घंटों के दौरान 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।जिनमें नौ पहले से हत्या,दहेज हत्या तथा गोलीबारी के मामलों में फरार थे। वही तीन व्यक्तियों को शराब के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में वर्ष 2015 के 19 अक्टूबर को हुए राकेश कुमार के हत्या में फरार अभियुक्त रंजन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राकेश हत्याकांड के मामले में रंजन पिछले 5 वर्षों से फरार था।पुलिस ने आज सुबह उसे गिरफ्तार किया है। वहीं दहेज हत्या से जुड़े एक अन्य मामले में पुलिस ने मृतक प्रियंका कुमारी की सास दुखनी देवी एवं देवर अभय राय को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।प्रियंका कुमारी की मौत गत 20 मार्च 2020 को संदिग्ध अवस्था में हो गई थी। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।ससुराल वालों पर शव को गायब करने का भी आरोप था।प्रियंका कुमारी की शादी 2013 में हथियाकांड निवासी अजय राय से हुई थी।इस मामले के अन्य सभी आरोपी अभी भी फरार हैं।शाहपुर पुलिस ने भगवतीपुर गांव में 29 अक्टूबर 2019 को दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी के मामले में फरार छः अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन पिता तथा तीन पुत्र शामिल है।पुलिस ने इस मामले में राजकुमार सिंह तथा उसके पुत्र सूरज कुमार,विजय सिंह तथा उसके पुत्र पुरुषोत्तम कुमार,बबन सिंह तथा उसके पुत्र मुकुल कुमार को गिरफ्तार किया है।भगवतीपुर गांव में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी।जिसमें राहुल कुमार नामक एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था।बीते 24 घंटे के दौरान शाहपुर थाना के द्वारा शराब का सेवन करने के आरोप मे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

About Post Author

You may have missed