जमूई में शराबी प्रखंड कृषि पदाधिकारी गिरफ्तार, देवघर से आ रहे नशे में धूत 32 कांवरियों की भी हुई गिरफ्तारी

जमूई। बिहार के जमूई में प्रखंड कृषि पदाधिकारी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में खलासी मोहल्ला में देसी शराब के नशे में प्रखंड कृषि पदाधिकारी और झारखंड देवघर से आ रहे 32 कांवरियों को बिहार में पहुंचते ही उत्पाद विभाग की टीम ने धर दबोचा है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उत्पाद थाना हाजत में रखा गया है। बताया जाता है कि उनलोगों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा जायेगा।
जानकारी के अनुसार, जमुई में प्रखंड कृषि पदाधिकारी मधुसुदन रजक को जिले के खल्लासी मोहल्ले में देसी शराब के साथ दिन की शुरुआत होता था। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर झूम बराबर झूम गाने पर झूम रहे प्रखंड कृषि पदाधिकारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। जब अधिकारी को मालूम हुआ कि पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद उसके अपने पद का धौंस दिखाते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने पुलिस को डराकर वहां से पुलिस की नजरों से बचकर निकलने का प्रयास करने लगा। इसके बावजूद भी उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

About Post Author

You may have missed