डबल मर्डर से सनसनी-अपराधियों ने मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या की,बेटा गायब

देवघर।भोलेनाथ की नगरी देवघर में अपराधियों के द्वारा मां बेटी की नृशंस हत्या की समाचार सामने आई है।झारखंड के देवघर जिले में अपराधियों ने एक मां- बेटी की नृशंस हत्या करके पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।हत्या की इस जघन्य घटना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने चाकू से गोद गोद घर मां बेटी की हत्या की है वही मरने वाली महिला का पुत्र गायब बताया जा रहा है घटना की जानकारी मिलने से पुलिस के होश उड़ गए यह घटना देवघर के वर्णवाल धर्मशाला के पास की है। डबल मर्डर केस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची महिला के पति ने बताया कि सुनीता देवी अपनी बेटी भारती और बेटा आर्यन के साथ सो रही थी।सुनीता देवी के पति ने बताया कि सुबह जब उसने देखा तो पति और बेटी का शव खून से लथपथ था, जबकि बेटा कमरे से गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही फेंका हुआ चाकू मिला है।मृतक महिला के बेटे के भागने के बाद उस पर भी हत्या का शक पुलिस को है।फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में लग गई है।

About Post Author

You may have missed