बेगूसराय में डॉक्टर का पकड़ौआ विवाह, लड़की पक्षों ने अपहरण कर कराई शादी

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में एक मवेशी डॉक्टर का पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। इस संबध में परिजनों का आरोप है कि सोमवार को डॉक्टर घर से मवेशियों का इलाज करने निकला था। रास्ते में उसका अपहरण किया गया और मंदिर में शादी करा दी गई। लड़के वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस डॉक्टर की तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह मामला तेघरा थाना क्षेत्र के पिढोली गांव का है। यहां के निवासी सुबोध कुमार झा ने अपने बेटे डॉक्टर सत्यम कुमार का अपहरण कर शादी करने का लिखित आवेदन पुलिस को दी है। उनका कहना है कि सत्यम कुमार को मवेशी का इलाज करने के लिए हसनपुर गांव के विजय सिंह ने बुलाया था। उसके बाद उसका अपहरण कर लिया और जबरन शादी करा दी गई।

वही पुलिस डॉक्टर की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन अब तक कामयाबी हाथ नहीं लगी है। वही इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सत्यम मंदिर में शादी के लिए बैठा हुआ है। सत्यम के बगल में शादी के जोड़े में लड़की है और उसकी शादी कराई जा रही है। अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि सत्यम वहां अपनी मर्जी से गया है या उसकी जबरन शादी कराई जा रही है। सत्यम की बरामदगी के बाद ही पूरा मामला साफ होगा कि उसकी पकड़ौआ शादी हुई है या उसने अपनी मर्जी से शादी की है।

About Post Author

You may have missed