August 12, 2026

बेगूसराय में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक सवार ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान ही सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही बाइक सवार तीन युवको की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। मामला बछवारा थाना क्षेत्र के एनएच-28 का बताया जा रहा है जहां चिरंजीवी पुर गांव के पास मंगलवार को जबरदस्त सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवको की मौत हो गई। बताया जा रहा कि तेज रफ़्तार बाइक से सड़क पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। सूचन मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिला के नगर गामा गांव निवासी के रूप में हुई है तीनों ही मृतक एक ही गांव के बताये जा रहे हैं। ये सभी बेगूसराय स्थित अपनी बहन से मिलने के बाद वापस समस्तीपुर लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए।

You may have missed