October 24, 2026

अनीसाबाद के सड़क जाम में फसकर खाद्य आयोग के अध्यक्ष विधा नंद विकल के भाई की गई जान

फुलवारीशरीफ। बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल के छोटे भाई कृष्णा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन पीएमसीएच लेकर चले लेकिन अनिसाबाद में लगने वाले भीषण जाम में फस कर उनकी जान चली गई। हुआ यूं कि जदयू नेता विद्यानंद विकल के भाई कृष्णा की तबियत अचानक बिगड़ने पर परिजनों और मोहल्ले वाले उन्हें लेकर पीएमसीएच इलाज को लेकर चले। इस दौरान अनिसाबाद गोलंबर पुलिस कॉलोनी बाल्मी चक तक लगने वाले रोजाना के भीषण जाम में उनका वाहन एक घन्टे तक फंसा रह गया। सूचना मिलने पर जदयू नेता विद्यानंद विकल अपना वाहन लेकर पहुंचे और चितकोहरा गोलंबर के पास से अपने भाई को लेकर पीएमसीएच के लिए चले लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। कृष्णा नंदन कन्हैया नगर फुलवारी शरीफ के रहने वाले थे और मोहल्ले में  समाज सेवा के लिए लोकप्रिय थे। अचानक कृष्णा की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। मृतक की पत्नी और तीन चार छोटे-छोटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा।

You may have missed