Begusari shootout-बेगूसराय गोलीकांड के चारों दुर्दांत अपराधी गिरफ्तार,संलिप्तता साबित करना पुलिस के लिए चुनौती,आज होगा खुलासा

पटना प्रदेश के बेगूसराय जिले में अंधाधुंध फायरिंग कर 11 लोगों को जख्मी तथा एक व्यक्ति की हत्या कर देने वाले दुर्दांत अपराधियों को अंततः पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है तथा गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता के सबूत भी उजागर नहीं हुए हैं।विगत मंगलवार को खेले गए इस खूनी खेल में एक युवक की मौत हो गई थी जबकि अन्य 11 लोग ज़ख्मी हो गए थे। इस वारदात के बाद प्रदेश में डर का माहौल स्थापित होने लगा था तथा विपक्ष सत्ता पक्ष पर बुरी तरह से हमलावर हो चुकी थी। सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचने पर जुटी हुई थी।गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में चारो आरोपियों को हिरासत में लिया है।सूत्रों के हवाले से इन सबके नाम भी सामने आ गए हैं, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।एसटीएफ द्वारा पकड़े गए इन चारों आरोपियों का नाम केशव, सुमित, युवराज और नागा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले रांची जाने के क्रम में जमुई के झाझा स्टेशन पर केशव पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा, फिर इसने एक-एक कर के अन्य आरोपियों के नाम की जानकारी दी।चारों अपराधी बेगूसराय के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बेगूसराय में एनएच पर ताबड़तोड़ गोली चला कर दस लोगों को घायल करने और एक की हत्या करने का आरोपी युवक झाझा रेलवे स्टेशन से  गिरफ्तार हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान बेगूसराय जिले के बीहट के केशव कुमार उर्फ नागा के रूप में हुई।आरोपी बीहट के ही राम विनय सिंह का पुत्र है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मौर्य एक्सप्रेस से रांची भाग रहा था जिसकी पुलिस को जानकारी मिल गई।झाझा स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस के रुकते ही उसे चारों तरफ से घेर लिया गया और सर्च कर गोली चलाने वाले आरोपी केशव को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों से यह भी जानकारी सामने आई है कि सबसे पहले सुमित और युवराज एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद आरोपी केशव उर्फ नागा को जमुई के झाझा स्टेशन से, वहीं  चौथे आरोपी को बेगूसराय के साहेबपुर कमाल से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि चौथा आरोपी अपने एक रिश्तेदार के घर जाकर छिप गया था।बेगूसराय पुलिस गिरफ्तार आरोपी को अपने साथ बेगूसराय पहुंची है।

About Post Author

You may have missed