पटना के 39 सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों पर डीईओ कार्यालय की बड़ी कार्रवाई, स्पष्टीकरण नही मिलने तक नही मिलेगा वेतन

पटना। राज्य सरकार को योजना राशि की रिपोर्ट नहीं देने पर पटना जिले के 39 प्राचार्यों पर कार्रवाई की गई है। सभी प्राचार्य को शोकॉज (स्पष्टीकरण) किया गया है। साथ ही वेतन बंद कर दिया गया। इनमें बाढ़, मनेर, बिहटा, बिक्रम और संपतचक प्रखंड के स्कूल शामिल हैं। इन सभी स्कूलों के प्राचार्य को योजना राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करना था लेकिन ये सभी उपस्थिति नहीं हुए। इसके बाद पटना जिला शिक्षा कार्यालय ने नोटिस जारी किया है। मुख्यमंत्री साइकिल योजना, मुख्यमंत्री पोशाक योजना, मुख्यमत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के सत्र 2017-18 और 2018-19 के तहत सभी स्कूलों को उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करना है। लेकिन कई बार कहने के बावजूद स्कूलों ने जमा नहीं किया। इसको लेकर डीईओ द्वारा कैंप लगाकर उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गई। डीईओ कार्यालय द्वारा 14 अक्टूबर से प्रखंड वार कैंप लगाना शुरू किया गया है। इस कैंप में भी प्राचार्य द्वारा योजना के लिए मिली राशि की रिपोर्ट जमा नहीं की गई। अब डीईओ द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

About Post Author

You may have missed