PATNA : पटना नगर निगम के कर्मियों ने 11 सूत्री मांग को लेकर किया प्रदर्शन, मांग नहीं मानी तो 13 अगस्त को CM के समक्ष प्रदर्शन को लेकर पैदल मार्च

पटना। राजधनी पटना में पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर के साथ शुक्रवार को पटना नगर निगम मुख्यालय मौर्यलोक परिसर में पटना नगर निगम कर्मियों ने प्रदर्शन किया। वही साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि अपनी 11 सूत्री मांग को लेकर बिहार के सभी जिलों में प्रदर्शन करेंगे। वही समिति की मुख्य मांगों में निगम के कर्मियों के स्थाईकरण, वेतनमान बृद्धि, समान काम समान वेतन, अनुकम्पा के आधार पर बहाली, सातवे वेतनमान में शामिल करने की मांग, निगम के निजीकरण का विरोध जैसे कई मुद्दे शामिल हैं। वही निगम के कर्मियों ने कहा की वे 13 अगस्त को CM के समक्ष प्रदर्शन को लेकर पैदल मार्च करेंगे। वही मिली जानकारी के अनुसार यह मार्च पटना जंक्शन महावीर स्थान से डाक बँगला होते हुए बेली रोड से गुजरेगा। वही इनकी एक अन्य प्रमुख मांग में संविदा पर बहाल कर्मियों के नियमित करने और वेतनमान बृद्धि की है। वही साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर निगमकर्मियों ने 27 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। वही निगम संयुक्त कर्चारी समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे। वही अगर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आने वाले 27 अगस्त से इसे अनिश्चित कालीन हड़ताल के रूप में बड़ा रूप दिया जाएगा।

About Post Author