भागलपुर : भैंस चराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, गोली लगने से एक युवक की गई जान

भागलपुर। बिहार के भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के उधाडीह व रघुचक बहियार में भैंस चराने के दौरान 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वही इस दौरान गोलीबारी भी हुई। वही बताया जा रहा है की गोली गलने से एक युवक की मौत हो गई हैं। वही एक युवक की हालत गंभीर बताया जा रहा है। वही घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही ग्रामीणों ने बताया कि उधाडीह व रघुचक बहियार में भैंस चराने को लेकर 2 पक्षों में हुई मारपीट के दौरान किसी ने गोली चला दी। वही जिसमे श्रवण कुमार को नाक में एक गोली लग गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वही मृतक उधाडीह गांव का रहने वाला है। वही दूसरे पक्ष से पप्पू साह कटहरा पंचायत के रघुचक गांव के रहने वाले बताया जा रहा है। बता दे की घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन मौक पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं घायल पप्पू साह को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। वही डॉक्टर ने घायल की गंभीर हालत देखकर मायागंज रेफर कर दिया है। वही इस घटना से मृतक के परिजनों के घर में कोहराम मच गया। वही उधाडीह गांव के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस पूरी घटना की जानकारी लेते हुए जांच में जुट गयी है। वही पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Post Author