September 13, 2026

दीपक प्रकाश ने फेसबुक प्रोफाइल से हटाया ‘मंत्री’, बिहार की सियासत में भारी हलचल; क्या देंगे इस्तीफा?

पटना। बिहार की कैबिनेट और एनडीए (NDA) गठबंधन के भीतर से इस वक्त की एक बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति को चुनौती मिलने और विधान परिषद (MLC) चुनाव का टिकट कटने के बाद पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश कुशवाहा बैकफुट पर आते दिख रहे हैं। चर्चा है कि दीपक प्रकाश ने अपने ऑफिशियल फेसबुक प्रोफाइल के बायो से ‘मंत्री’ (Minister) शब्द हटा दिया है। इस बड़े बदलाव के बाद राजनीतिक हलकों में यह सवाल तेजी से तैरने लगा है— क्या दीपक प्रकाश मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं? बिहार राजनीति के जानकारों का मानना है कि दीपक प्रकाश कुशवाहा का यह कदम उनके ऊपर बढ़ते नैतिक और कानूनी दबाव का नतीजा है।

You may have missed