केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पूर्व विधायक जनार्दन मांझी के निधन पर शोक व्यक्त किया

पटना। जदयू के वरिष्ठ नेता और तीन बार के पूर्व विधायक जनार्दन मांझी के निधन पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गहरा शोक व्यक्त किया है। निधन की खबर सुनते ही श्री चौबे ने स्व. जनार्दन मांझी के पुत्र बिहार सरकार में मंत्री जयंत राज से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।
शोक संदेश में श्री चौबे ने कहा कि स्व. जनार्दन मांझी से मेरा व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंध रहा है। सादा जीवन जीने वाले स्व. मांझी अपने क्षेत्र में लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय थे। उनके खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही मैंने उनसे एवं उनके पुत्र से तुरंत बातचीत किया और भागलपुर और पटना में उनके सुगम इलाज हेतु आवश्यक निर्देश अस्पताल के प्रशासन को भी दिया। स्व. मांझी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने का धैर्य प्रदान करें।
भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने भी दुख व्यक्त किया
वहीं भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे ने भी पूर्व विधायक जनार्दन मांझी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अर्जित चौबे ने कहा कि स्वग्. मांझी के परिवार से मेरे परिवार का बहुत पुराना संबंध रहा है। उनके निधन से सरल जीवन जीने वाले और जनसेवा में तल्लीन रहने वाले एक बड़े नेता की कमी हमेशा खलती रहेगी।

About Post Author

You may have missed