कांग्रेस ने पूर्व मंत्री मुंगेरी लाल की 20वीं पुण्यतिथि पर किया याद

पटना। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मंत्री मुंगेरी लाल की 20वीं पुण्यतिथि मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। समारोह की अध्यक्षता बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने की। इस अवसर पर डॉ. झा ने कहा कि स्व. मुंगेरी लाल उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक थे। राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने दलितों के विकास की कई योजनाएं चलायी। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जो रिपोर्ट पेश की, उसी के आधार पर आज तक बिहार में पिछड़ों एवं अतिपिछड़ों के लिये आरक्षण की व्यवस्था है। डॉ. झा ने कहा कि आज कृतज्ञ राज्य उनके योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह, मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, अरविंद लाल रजक, पुरूषोत्तम मिश्रा, धनजय शर्मा, रवि गोल्डन कुमार, नगीना कुमार, मृगेन्द्र सिंह, रेणु सिंह कुशवाहा, निरंजन कुमार, मिथिलेश शर्मा मधुकर सहित कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

About Post Author

You may have missed