कटिहार में शादी के बाद रखने से इनकार किया तो ससुराल के बाहर धरने पर बैठी बहू, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कटिहार। बिहार के कटिहार जिलें में बहू ससुराल के बाहर भूखे-प्यासे धरने पर बैठी हुई है। दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। घर से बाहर निकाल दिया गया है। 27 साल की सविता का कहना है हम दोनों का अफेयर चल रहा था। थाने के अंदर ही 8 महीने पहले पुलिस वालों ने हमारी शादी कराई थी। 6 महीने सब ठीक रहा। अब दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। रखने से मना कर रहे हैं। मैं कहां जाऊं। लड़के के पिता का कहना है कि वो शादी जबरन कराई गई थी। हम उस शादी को नहीं मानते। मामला प्राणपुर थाना क्षेत्र का है। सविता ने बताया कि पिछले 3 साल से उसका प्राणपुर निवासी रामचंद्र शाह से अफेयर चल रहा था। दोनों नगर थाना के रामनगर मोहल्ले में लिव इन में रह रहे थे। लड़की ने कई बार चंद्रशेखर से शादी करने का दबाव डाला, लेकिन वह बार-बार टाल रहा था। जब घर और मोहल्ले वालों को इस बात की जानकारी मिली तो उन सभी ने इसका विरोध किया। बाद में मामला नगर थाना पहुंच गया। बताया जा रहा हैं की नगर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह की पहल पर 3 जुलाई 2022 को थाने के मंदिर में ही हमारी शादी हुई थी। सविता के पास शादी की तस्वीरें भी हैं। उसने बताया कि शादी के बाद पुलिस वालों ने आशीर्वाद देकर ससुराल प्राणपुर बेना विदा किया था। सविता का आरोप है कि 6 महीने तक सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने दहेज की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया। वही सविता के ससुर का आरोप है कि पुलिस ने मेरे बेटे को जबरन डरा धमका कर उसकी शादी करा दी थी। इसीलिए हमने उसे घर से भगा दिया और दरवाजे पर ताला लगा दिया है। मामला कोर्ट में चल रहा है। इधर, मामले को लेकर प्राणपुर पुलिस भी परेशान है और दोनों को समझाने में लगी है।
6 महीने से घर नहीं आए है पति
युवती सविता देवी का कहना है कि उसके पति चंद्रशेखर शाह खगड़िया जिले के अलौली में नौकरी करते हैं। शादी के बाद ससुराल में वह 2 महीने तक मेरे साथ राजी खुशी रहे, लेकिन 2 महीने बाद खगड़िया जाने के बाद बीते 6 महीने से वह घर वापस लौट कर नहीं आए हैं। सविता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया गांव की रहने वाली है। उसके पिता का नाम ताराचंद शाह है। सविता की शादी 8 महीने पहले प्राणपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव के रहने वाले रामानंद साह के 30 साल के बेटे चंद्रशेखर कुमार साह से हुई थी। सविता का आरोप है कि उसका देवर जेल पुलिस में है। वो उसे कहता है कि तुम हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाओगी। सविता ने कहा कि ससुर भी जिंदा जलाकर जान से मारने की धमकी देते हैं। मैंने शादी की है। अब कहां जाऊं। अब जिऊंगी तो ससुराल में मरूंगी तो ससुराल में। न्याय नहीं मिला तो ससुराल में ही आत्महत्या कर लूंगी।

About Post Author

You may have missed