PATNA : बिहटा में दहेज के लोभियों ने बहू की हत्या, लड़की के परिजनों ने सास-ससुर सहित पति पर लगाया जान से मरने का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

पटना। राजधानी पटना के बिहटा में शुक्रवार की देर रात एक नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर उसके शव को गायब करने का आरोप परिजनों ने लगाया है। वही इस मामले को लेकर शनिवार को बिहटा थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। बता दे की मृतका के परिजनों ने लड़की के सास-ससुर सहित पति पर हत्या कर शव को गायब करने की बात कही है। वही मामला दर्ज होते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। वही इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिहटा गांव के खेदलपुरा निवासी बुटन यादव का पुत्र अर्जुन कुमार ने विक्रम थाना के आंध्रा चौकी निवासी शिवनाथ यादव के पुत्री सुनीता कुमारी से 4 अप्रैल 2022 को प्रेम विवाह किया था। वही लड़की के भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग की जाने लगी।

वही उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन की हत्या कर ससुराल के लोग शव को ठिकाने लगाने ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही लड़की के परिजन आनन-फानन में बिहटा पहुंचे। वही मृतका सुनीता कुमारी के पिता शिवनाथ यादव ने बताया कि उनके वहां पहुंचते हैं परिजन लोग लड़की के शव को लेकर फरार हो गए। वही इस घटना के बाद उन्होंने इसकी लिखित आवेदन बिहटा थाने में दी है। बिहटा थाना प्रभारी ने बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

About Post Author

You may have missed