सड़क दुर्घटना : गोपालगंज में अनियंत्रित बोलेरो ने साइकिल सवार 2 को मारी जोरदार टक्कर, एक की गई जान, दूसरे की हालत नाजुक

गोपालगंज। बिहार के गोपलगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के मुकेरी टोला गांव के पास एक अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार चाचा, भतीजा हादसे का शिकार हो गए। जिसमें स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी भतीजे को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के देख रेख में उसका इलाज कराया गया। वही इस हादसे का शिकार मृतक नगर थाना क्षेत्र के भेड़िया ग़ांव निवासी ढोढा राम के बेटा अखिलेश्वर राम के साथ उसका भतीजा मुन्ना राम के बेटा बब्लू राम साइकिल पर सवार होकर घर से कही जा रहे थे। तभी मुकेरी टोल गांव के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे दोनों चाचा और भतीजा मौके पर ही गिरकर बुरी तरह जख़्मी हो गए। वही स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जख़्मी को सदर अस्पताल भेजा गया। वही पुलिस को सूचित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। वही इस हादसे के बाद परिजनो में कोहराम मच गई है।

About Post Author

You may have missed