यूपी : मथुरा में फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नही करने पर सनकी युवक ने लड़की को मारा चाकू, मौत 

मथुरा। यूपी से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक सनकी युवक ने एक लड़की की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने फेसबुक पर उसका फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं किया था। जानकारी के अनुसार, यह मथुरा जिले में हाईवे थाना क्षेत्र के नगला बोहरा गांव की है। रविवार की शाम आरोपी ने लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। विरोध करने पर लड़की की मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के संबध में बताया जा रहा हैं की आरोपी युवक ने लड़की से फेसबुक पर दोस्त बनने का अनुरोध किया था जिसे लड़की ने नहीं माना। बताया जा रहा है कि हाईवे थाना क्षेत्र के गांव नगला बोहरा निवासी सेवानिवृत्त फौजी तेजवीर सिंह फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी हैं।

वही बीते रविवार की देर शाम वो घर पर नहीं थे। शाम में उनके घर मुजफ्फरनगर के थाना मण्डी क्षेत्र के कुकड़ा गांव का लड़का रवि उनके घर शादी का कार्ड लेकर पहुंचा था। लड़के ने शादी के कार्ड के अंदर चाकू छिपा रखा था। जैसे ही तेजवीर सिंह की 16 वर्षीय बेटी कमरे में आई तो आरोपी ने कार्ड के अंदर छिपाकर लाए चाकू से उस पर कई वार कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद युवती जमीन पर गिर गई। बेटी की आवाज सुनकर युवत की मां मां सुनीता कमरे में पहुंची। इसी दौरान लड़की की मां पर भी रवि ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बीच घायल युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

About Post Author

You may have missed