पैंगबर पर विवादित टिप्पणी विवाद : बंगाल में लगातार दुसरे दिन भारी हिंसा, सीएम ममता का केंद्र पर हमला, बोली- भाजपा का गुनाह जनता क्यों भुगते

हावड़ा। पैगंबर पर कथित विवादित टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी। देश के तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में लोग सड़कों पर उतरकर कई जगहों पर पथराव किया। वही यूपी के 8 शहरों प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, अंबेडकरनगर, हाथरस, अलीगढ़, जालौन में लोगों ने जमकर बवाल किया। इधर, बंगाल के हावड़ा में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। वही इस मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसा के लिए एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि बीजेपी का गुनाह लोग क्यों भुगतें। ममता ने सोशल मीडिया पर लिखा की हावड़ा जिले में लगातार दूसरे दिन हिंसा हो रही है। इसके पीछे कुछ राजनीतिक दल हैं, जो चाहते हैं कि दंगे हों। लेकिन यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
बंगाल बीजेपी अध्यक्ष गिरफ्तार
उन्होंने सवाल पूछा कि भाजपा के गुनाह और लोगों को तकलीफ। इधर, वही हावड़ा के हिंसाग्रस्त इलाकों में जाने की कोशिश कर रहे बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजुमदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ-साथ रांची में हिंसा के बाद सख्त कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रभावित इलाकों को सील कर दिया गया है और सरकार ने किसी को भी घर से न निकलने की चेतावनी दी है।

About Post Author

You may have missed