PATNA : राहुल गांधी के समर्थन दूसरे दिन भी जारी रहा कांग्रेस का सत्याग्रह

* ईडी के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों का मौन सत्याग्रह
* भाजपा के इशारे पर राहुल गांधी को परेशान कर रही ईडी : मदन मोहन


पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के नेतृत्व में मंगवार को भी कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी को ईडी द्वारा दोबारा पूछताछ करने को बुलाने के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मौन सत्याग्रह पर कांग्रेसजन बैठे। बीते सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने ईडी मुख्यालय के बाहर दिन भर धरना दिया और आज पुन: अपने नेता के समर्थन में मौन सत्याग्रह कर धरना दिया।
मौन सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. झा ने बताया कि हमारे शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जो वर्तमान सत्ता बदले की भावना से काम कर रही है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने नेता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने ईडी को केंद्र सरकार की कठपुतली बताते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था और आज उसी अखबार के आड़ में अंग्रेजों की दलाली करने वाले लोग देशभक्तों को परेशान कर रहे हैं। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ भी सत्याग्रह करके उनकी चूलें हिला दी थी और अब वर्तमान निरंकुश सत्ता की चूलें भी कांग्रेस के कार्यकर्ता ही हिलाएंगे।
इस मौन सत्याग्रह में मुख्य रूप से प्रदेश मिडिया विभाग के चैयरमेन राजेश राठौड़, सदस्यता अभियान प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, विधायक राजेश कुमार, पूर्व विधायक लाल बाबु लाल, प्रमोद कुमार सिंह, प्रवक्ता आनंद माधव, सरबत जहां फातमा, कुमार आशीष, नागेन्द्र कुमार विकल, गुंजन पटेल, चुन्नू सिंह, ज्ञान रंजन, डॉ. कमल देव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, डॉ. आशुतोष शर्मा, शशि रंजन, अशोक गगन, रीता सिंह, शशि कुमार सिंह, अरविंद लाल रजक, सुधा मिश्रा के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।

About Post Author