कांग्रेस ने MLC तनवीर अख्तर के निधन पर गहरा शोक जताया

पटना। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं विधान पार्षद तनवीर अख्तर के कोरोना से हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि तनवीर अख्तर साहब एनएसयूआई से जेएनयू के अध्यक्ष भी थे। बाद में पार्टी ने उन्हें बिहार युवा कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया। वे एक जमीनी कार्यकर्ता थे, दशकों तक कांग्रेस पार्टी में अपना सेवा दिया, फलस्वरूप पार्टी ने उन्हें 2016 बिहार विधान परिषद के सदस्य के पद से नवाजा। उनका निधन से बिहार ने एक सामाजिक, राजनैतिक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया, जो अपूरणीय है।
वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कॉकब कादरी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. अशोक कुमार एवं श्याम सुंदर सिंह धीरज, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह पूर्व अध्यक्ष सदानन्द सिंह, विधान पार्षद प्रेमचन्द मिश्रा, एआईसीसी सचिव चंदन यादव, संजीव सिंह, सुबोध कुमार, ब्रजेश पांडेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय, मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़ प्रवक्ता, अमिता भूषण, जया मिश्रा, आनंद माधव, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष आदि ने भी तनवीर अख़्तर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मंत्री ने जताया शोक
पटना। विधान पार्षद मो. तनवीर अख्तर के निधन पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मंत्री मो. जमा खान ने अपने शोक संदेश में कहा है कि तनवीर अख्तर एक कुशल राजनेता व मिलनसार व्यक्ति थे और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

About Post Author

You may have missed