PATNA : राजधानी में पछुआ हवा चलने से बढ़ी ठंड, रात में तेज़ी से गिरा तापमान

पटना। बिहार में ठंड के मौसम में दस्तक दे दी है। ठंड के मौसम के कारण लोगों पर इसका प्रभाव दिखने लगा है। वही बात करें राजधानी पटना की तो बीते 24 घंटों में पटना के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ साथ उत्तर और दक्षिण बिहार में पछुआ पवन के निरंतर प्रवाह से भी पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में ठंड बढ़ने लगा है। वही मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों में पटना समेत बिहार के तापमान में आंशिक रूप से गिरावट देखी जाएगी। बिहार के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वही उत्तर बिहार के कई जिलों में कोहरा और धुंध देखने को मिल रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने के बाद मौसम साफ और सामान्य हो जा रहा है।

बात करें बिहार में ठंड के आगमन की तो बीते 24 घंटे में 10.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गया बिहार का सबसे ठंडा प्रदेश रहा। वहीं राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तर बिहार में तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण बिहार में तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिण बिहार में अधिक ठंड का एहसास होगा। इसके साथ साथ बुधवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अन्य जिलों की बात की जाए तो भागलपुर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, गया का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और मोतिहारी का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञानी की मानें तो मौसम में हो रहे परिर्वतन व पछुआ हवा के प्रवाह के कारण पारे में धीरे-धीरे गिरावट हो रही हैं, हालांकि कड़ाके की ठंड आने में समय लगेगा। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नहीं दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रवाह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हालांकि ठंड का असर राजधानी पटना के लोगों पर भी दिखाई दे रहा है। पटना के लोग अब गर्म कपड़े में दिखाई देना शुरू हो गए हैं।

About Post Author

You may have missed