December 3, 2023

बिहार में अब सुबह शाम लगेगी ठंड, 24 के बाद तेजी से गिरेगा तापमान

पटना। बिहार से मानसून की विदाई हो चुकी है। अब मौसम में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। 22 से 24 अक्टूबर के बीच राज्य में दिन और रात दोनों के ही तापमान में गिरावट आएगी। सुबह में हल्की धुंध भी छायेगी। इसके बाद लोगों को ठंड का एहसास होगा। विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतर जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। 24 जिलों में 24 घंटे के अंदर तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। पटना में शुक्रवार को मौसम पूरे दिन शुष्क बना रहेगा। सुबह में कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों में पटना का पारा गिरेगा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान खगड़िया 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सीतामढ़ी का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 24 ऐसे शहर हैं जिनके न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जिसमें मुजफ्फरपुर, छपरा, औरंगाबाद, गया, वैशाली, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर समेत अन्य जिले शामिल है। पटना में आज मौसम पूरे दिन शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों में पटना का पारा गिरेगा। दोपहर के समय पटना का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और आद्रता 35% रहेगी। शाम के समय तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वही रात होते ही पटना के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और यह घटकर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। इस दौरान 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

About Post Author

You may have missed