CM नीतीश का इशारा : जदयू केंद्रीय मंत्रिमंडल में होगी शामिल, मुझे किसी फार्मूले की जानकारी नहीं

file photo

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक या दो दिन में केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं। इस बार बिहार से भी कुछ नेताओं के मंत्री बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। इस बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस बारे में बातचीत के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह अधिकृत हैं। वह सब तय कर रहे हैं। किस फार्मूले पर बात हो रही है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। पीएम मोदी जो चाहेंगे, वही होगा।
मंगलवार को सीएम नीतीश ने बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मुझे जानकारी नहीं है कि कितनी सीटों पर बात हो रही है। पिछली बार जब बात हुई थी तो हम अध्यक्ष थे। पिछली बार की बात खत्म हो गई थी। अब यह जिम्मेदारी आरसीपी सिंह जी के पास है। वही इस बारे में अधिकृत हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पीएम मोदी जो चाहेंगे वही होगा। लेकिन सीएम नीतीश ने एक तरह से पुष्टि की कि जदयू केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा कोटे से सुशील मोदी और लोजपा से पशुपति कुमार पारस के मंत्री बनने की चर्चा है। बताया जा रहा है वे दिल्ली पहुंच चुके हैं। बता दें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू कोटे से आरसीपी सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है।

About Post Author

You may have missed