PATNA : पालीगंज में चिराग पासवान का किया भूल माला पहनाकर भव्य स्वागत

पटना,पालीगंज। स्थानीय बाजार स्थित चंदोस मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने लोजपा (रामबिलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को शुक्रवार को फूल माला पहनाकर भब्य स्वागत किया। जानकारी के अनुसार लोजपा (रामबिलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकसभा सांसद चिराग पासवान शुक्रवार को पालीगंज के रास्ते औरंगाबाद की ओर जा रहे थे। वही इसी क्रम में उन्होंने डीहपाली गांव स्थित लोजपा नेता मोहन चौधरी के पुत्र की 3 महीने पूर्व हुए मौत की खबर सुनकर मोहन चौधरी के घर पहुंचे। जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। वहां से निकलकर उन्होंने पालीगंज बाजार पहुंचे। जहां चंदोस मोड़ स्थित शिवमंदिर के पास सैकड़ो लोजपा कार्यकर्ताओ ने उन्हें फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वही बाजार के बृद्ध निवासी परशुराम पासवान ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

साथ ही कार्यकर्ताओ ने चिराग पासवान जिन्दावाद का नारा लगाया। उसके बाद चिराग पासवान ने औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए। वही मौके पर लाला कुमार, परशुराम पासवान, सागर कुमार, बिधायक कुमार, प्रभा देबी, गुड्डू कुमार, मंटू कुमार, राहुल कुमार, मंगरू पासवान, रबि कुमार, रबिश कुमार व जितेंद्र पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author