नालंदा : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने BJP पर कसा तंज ; बोले- BJP एक पार्टी नहीं, वाशिंग मशीन है, दाग लगाकर उसमें घुस जाइए आपका सारा दाग धुल जाएगा

नालंदा। बिहार के नालंदा में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने BJP पर जमकर हमला बोला। वही उन्होंने कहा कि BJP एक पार्टी नहीं, बल्कि वाशिंग मशीन है। वहां कितना भी दाग लगाकर उसमें घुस जाइए आपका सारा दाग धुल जाएगा। ये ही नहीं आज पूरे देश में नफरत का माहौल कायम है। ललन सिंह ने नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड स्थित भतहर गांव के प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित पूर्व प्रधानाध्यापक चंदेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। वही इस दौरान उन्होंने BJP नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस राज्य में जो भी पार्टी इनका विरोध करती है, उस पर CBI और ED की रेड करवा कर उन्हें डरा कर अपने पक्ष में कर लेते हैं। वही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के मुख्यमंत्री व विधायक अभी तक किसी भी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं है। इस कारण हमलोग CBI और ED से डरने वाले नहीं है। यदि इनकी बात मान इनके साथ रहिए तो आपको आराम से रहने देगें, नहीं तो परेशान करके छोड़ते हैं। वही इसका उदाहरण मुंबई में देखने को मिला है।

वही आज कल विश्वासघात का राग अलाप रहें हैं। तो देख लीजिए मुम्बई, दिल्ली और झारखंड में क्या खेल खेला जा रहा है। किसी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष अगर आकर कहे कि आगामी चुनाव में सभी क्षेत्रीय पार्टियों खत्म हो, जाएंगे तो क्या यह हमलोग बर्दाश्त कर सकते हैं। वही उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों की ताकत के बदौलत ही वे आज केंद्र की सत्ता में है। वही आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें हमारी ताकतों का पता चल जाएगा। सभी विपक्षी ताकत मिलकर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह, हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण, विधान पार्षद रीना यादव, नीरज सिंह के अलावे कई लोग मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed