October 26, 2026

PATNA : दुल्हीन बाजार में आकाशीय बिजली से हुई बच्चा की मौत

पटना, दुल्हीन बाजार। थाना क्षेत्र के सदावह गांव के पास खेत में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चा की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार दुल्हीन बाजार थाना क्षेत्र के सदावह गांव से बाहर खेत मे धान रोपण का काम चल रहा था। जहां सदावह गांव निवासी जयनन्दन प्रसाद के 12 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार खेत पर गया हुआ था। उसी समय आकाश में बादल उमड़ आया व गर्जन के साथ बिजली चमकी व हल्की वर्षा के साथ बज्रपात हो गयी। जिसके चपेट में आने से सरोज कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जबकि संतुष्टि नही होने पर इलाज के लिए सरोज को परिजनों ने दुल्हीन बाजार पीएचसी ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

You may have missed