भोजपुर में सर्प दंश से बच्ची की मौत, मरने के चलता रहा झाड़-फूंक का दौर

आरा। भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के धोबहां टोला गांव में शनिवार की सुबह पढ़कर वापस घर लौट रही एक पांच वर्षीय बच्ची को विषैले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे झाड़झ्रफूंक कराने लेकर चले गए। घटना के बाद परिवार वालों में अफरा-तफरी मच गई। मृत बच्ची पवना थाना क्षेत्र के धोबहां टोला गांव निवासी राजेश कुमार यादव की 5 वर्षीय पुत्री पम्मी कुमारी है। इधर, मृतका के चाचा सरोज कुमार ने बताया की कल गांव के ही स्कूल से पढ़कर घर वापस लौटने के दौरान कुछ बच्चों के साथ बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसे विषैला सांप ने डस लिया। इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई, हम लोगों ने सोचा कि उसे बिच्छू ने काटा है और उसका इलाज अगिआंव पीएचसी में कराया। बिच्छू का इलाज करा कर जब वापस लौट रहे थे, तभी उसकी हालत और खराब हो गई। आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल आ रहे थे,तभी उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सरोज ने बताया कि सांप के काटने के बाद गांव के ही एक वैध के पास झाड़-फूंक भी कराया था लेकिन उसमें कुछ सुधार नहीं हो पाया। वैध के द्वारा कहा गया की बच्ची ठीक हो जाएगी। बच्ची के मौत के बाद उसके परिजनों द्वारा बिना पोस्टमार्टम कराए उसे गांव लेकर चले गए ।बताया जाता है कि पम्मी दो भाई अंकुश कुमार और अमरजीत कुमार से दूसरे स्थान पर थी। बच्ची की मौत के बाद उसकी मां खुशबू देवी का रोझ्ररोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद मृत किशोरी के घर में कोहरा मच गया है।

You may have missed