PATNA : विपक्षी दलों में भी घटी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्वीकार्यता : लोजपा (रामविलास)

पटना। लोजपा (रामविलास) ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य दलों से मुलाकात पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धीरे-धीरे विपक्षी दलों में भी मुख्यमंत्री की स्वीकार्यता घट रही है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने गए मगर सोनिया गांधी ने उन्हें भाव नहीं दिया। जिसके कारण उन्होंने मीडिया में सोनिया गांधी से मुलाकात की तस्वीर साझा नहीं की। इससे प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री का विपक्षी दलों के नेता खास भाव नहीं दे रहे हैं। और ना ही उनका कोई भी दल के नेता संज्ञान ले रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी निरंतरता में हर विपक्षी दलों को एकजुट करने को लेकर सभी दलों के दरवाजे खटखटा रहे हैं।

वही चिराग ने कहा कि जब यह अच्छे मुख्यमंत्री साबित नहीं हो रहे हैं। तो देश के पीएम कैसे बनेंगे। इनके नेतृत्व में 17 साल से बिहार में सरकार है और इस सरकार से बिहार के किसी वर्ग के लोग खुश नहीं हैं। विगत 17 वर्षों में न युवाओं को रोजगार मिला, ना स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आई और ना ही अस्पताल में सही ढंग से इलाज हो रहा है। साथ ही इस सरकार से व्यवसाई किसान कर्मचारी सहित कोई वर्ग खुश नहीं है। सबके पास कुछ ना कुछ समस्या है इसलिए लोजपा रामविलास बिहारी फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन डॉक्यूमेंट के तहत बिहार का चहुमुखी विकास चाहती है और तमाम बिहार वासियों को साथ लेकर बिहार का समेकित विकास का मॉडल बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट में मानती है।

About Post Author

You may have missed